
मुंबई: अभिनेता संजय दत्त पर 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का आरोप तय होने पर उनके घर जानने वालों और चाहने वालों का तांता लगा हुआ है और हर कोई चाहता है कि संजय को सजा नहीं होनी चाहिए। वहीं सलमान खान रविवार को अमेरिका से लौटते ही अपने दोस्त संजय दत्त से मिलने उनके घर पहुंचे। संजय दत्त और सलमान खान ने काफी फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। और ये भी दोनों की किस्मत है कि दोनों आज मुश्किल में घिरे हैं।
अमेरिका से लौटते ही सल्लू मियां संजय दत्त से मिलने उनके घर गए। दोनों की करीब पांच घंटे तक मुलाकात चली। गौरतलब है कि 1993 मुंबई बम ब्लास्ट मामले में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाए गए संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है तो वहीं दूसरी तरफ 2002 के हिट एंड रन केस में सलमान खान के खिलाफ आज मुंबई की सेशंस कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।
