मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष

लठियाणी ऊना। बंगाणा से चामुक्खा संपर्क मार्ग के निर्माण के दौरान आई भूमि का अभी किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है। किसान बक्शी राम, बाबू राम, धन्ना राम, कमल किशोर, राम स्वरूप समेत क ईयों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग को बने हुए चार दशक से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आज दिन तक भी रिट सत्तरूखा गांव के किसानों को उनकी अधीकृत भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। इसके लिए पूर्व सांसद स्वर्गीय ठाकुर रणजीत सिंह किसानों के हितों के लिए कई बार आंदोलन तथा भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। किसानों ने कहा कि इस मुद्दे को अब राष्ट्रीय किसान संगठन के मंच के माध्यम से उठाया जाएगा। इस संपर्क मार्ग के निर्माण में अधिकृत भूमि का मुआवजा किसान को न मिलने से किसानों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने मुआवजा नहीं दिया तो बेबस होकर एक बार फिर आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। किसानों का कहना है कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय किसान संगठन द्वारा मनाए जा रहे स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर भी इस मांग को उठाया जाएगा।

Related posts