मुंडखर में गाड़ी खाई में गिरी, चालक घायल

भोरंज (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत मुंडखर के चाव के पास वैगनार गाड़ी खाई में गिर गई। इससे चालक को चोटें आने से हालत गंभीर बताई जा रही है तथा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को कुल्लू से जालंधर जा रही वैगनार कार नं एचपी 34डी 9956 मुंडखर के चाव पास गाड़ी अनियंत्रित होने से 20 फुट नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी विनोद कुमार पुत्र भगत राम गांव बदाह निवासी कुल्लू चला रहा था। उसे चोटें आने से हालत गंभीर बताई जा रही है। भोरंज अस्पताल में उसको उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts