
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर में रविवार को ऊना ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें मिशन-2014 को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ऊना के प्रभारी इंद्रपाल भारद्वाज ने की। जिला कांग्रेस के प्रभारी जसपाल राणा और सतपाल रायजादा बैठक में विशेष तौर से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन-2014 के लिए तैयार होने को कहा गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भी चर्चा हुई। इन नीतियों और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के भी बैठक में निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि ब्लाक महिला कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस की शहरी इकाइयों का जल्द गठन हो। इंद्रपाल भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें और प्रत्याशी को बढ़त दिलाएं। जिला प्रभारी जसपाल राणा ने कहा कि जिले से पार्टी प्रत्याशी को सभी कार्यकर्ता मिलकर बढ़त दिलाएंगे और भाजपा के काले कारनामों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। सतपाल रायजादा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तेजी से विकास करवा रही है। भाजपा के समय से लटके कार्य भी कांग्रेस ने पूरे कराए तथा नई योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। विकास के नाम पर भी जनता कांग्रेस का साथ देगी। बैठक में कांग्रेस के ऊना ब्लाक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने भी अपने विचार रखे। बैठक में कुलवंत सिंह मान, एससी शुक्ला, कुमार गौरव, ज्ञान चंद, राजकुमार, नपं मैहतपुर के उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, पार्षद केएस चौधरी, रामपाल शर्मा, पार्षद वासुदेव, जुझार सिंह, गुरचरण सिंह, सोमनाथ, दिलबाग सिंह व करनैल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
