मिल्खा सिंह की तरह रस्सी बांधकर भागते नजर आए युवी, जहीर

मिल्खा सिंह की तरह रस्सी बांधकर भागते नजर आए युवी, जहीर

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान 6 हफ्तों के कड़े अभ्यास के बाद स्वदेश वापिस लौट रहें हैं। इसके बारे में ट्विटर पर युवराज ने कहा कि फॉर्म और फिटनेस का अभ्यास खत्म हो गया है। उम्मीद है कि यह हमारे लिए कारगार साबित होगा। दोबारा फिटनेस हासिल करने के लिए छह सप्ताह विदेश में लंबे अभ्यास के बाद स्वदेश लौट रहें हैं।

2011 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने में इन दोनों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। जहा एक तरह युवराज ने टीम इंडिया के लिए रन जुटाए वहीं जहीर गेंदबाजी के आक्रमण का नेतृत्व करते हुट टीम को विकेट से महरूम नहीं रहने दिया। बीते दिनों से विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधार रहे युवराज और जहीर फ्रांस के ब्राइव ला गेलार्डे में अभ्यास कर रहे थे।

युवराज और जहीर को खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण टीम से बाहर किया गया था। जिस तरह महान एथलीट मिल्खा सिंह कमर में रस्सी बांधकर रेत पर टायर खींचा करते थे। उसी तरह अपनी फिटनेस के लिए युवराज सिंह और जहीर खान ने भी फ्रांस में ऐसी ही ट्रेनिंग की। यह दोनों महान एथलीट मिल्खा सिंह की तरह भागते नजर आए।

Related posts