मिनी स्कर्ट पर लगी रोक से पूरी क्लास हो गई न्यूड

मिनी स्कर्ट पर लगी रोक से पूरी क्लास हो गई न्यूड

वुडापेस्ट: क्या कोई किसी खास ड्रेस को लेकर इस तरह का विरोध कर सकता है कि उसके लिए न्यूड होने से भी परहेज न करे और जिसे देख सामने वाले की आंखें शर्म से झुक जाए। लेकिन यहां तो मामला पूरी क्लास का है। शायद यह बात आपके लिए हैरानी वाली होगी। वुडापेस्ट की एक यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने जो किया उससे तो यही लगाता है कि मिनी स्कर्ट के लिए वह कुछ भी कर सकते है। दरअसल हंगरी की यूनिवर्सिटी ऑफ कापोस्वार ने कॉलेज में मिनी स्कर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी थी।

कॉलेज प्रशासन द्वारा लगाई पाबंदी स्टूडेंट्स को मंजूर नहीं थी और विरोध प्रदर्शन के लिए वह नंगे हो गए। पूरी क्लास मिनी स्कर्ट पर बैन लगाए जाने से नेक्ड हो गई। जबकि यह कोई पारंपरिक पहनावा नहीं है। बैन लगाए जाने से नाराज स्टूडेंट्स ने विरोध का अनोखा तरीका निकाला। क्लास की सभी लड़के और लड़कियों कपड़े उतार नेक्ड होकर बैठ गए। कॉलेज द्वारा पूछने पर उन्होंने विरोध की बात से इंकार करते हुए कहा कि उन्होनें क्लास में गर्मी होने के कारण ऐसा किया। हालांकि कॉलेज इस विरोध को देखते हुए अपने फैसले पर दुबारा से विचार करने लगा है।

Related posts