
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी लगवैली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल शालंग में खंड स्तरीय अंडर -14 की छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब इनाम जीते। स्पर्धा में 27 सरकारी और निजी स्कूलों के 400 छात्राओं ने भाग लिया। खेलों में मिडल स्कूल चटानी ओवर ऑल विजेता रहा।
समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पंजाब नेशनल बैंक ढालपुर शाखा के महाप्रबंधक शक्ति सिंह शासनी ने विजेताओं को इनाम बांटे। खो-खो में माध्यमिक स्कूल कड़िगंचा प्रथम तथा माध्यमिक स्कूल चटानी दूसरे स्थान पर रहा है। कबड्डी में चटानी प्रथम, सीसे स्कूल रायसन दूसरे, वॉलीबाल में भल्याणी प्रथम, सोयल दूसरे, बैडमिंटन में बड़ाग्रां स्कूल पहले और सीसे स्कूल भल्याणी दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में सीसे स्कूल सुल्तानपुर और शालंग पहले दो स्थानों पर रहे। एकल गान खराहल स्कूल पहले, सीसे स्कूल सुल्तानपुर दूसरे तथा तीसरे स्थान पर मेजबान शालंग रहा। एकांकी तथा लोक नृत्य में सीसे स्कूल सुल्तानपुर प्रथम, हाई स्कूल शिरड़ दूसरे, योगा में सीसे स्कूल खराहल प्रथम तथा सीसे स्कूल भुट्ठी दूसरे, भाषण स्पर्धा में सीसे सुल्तानपुर प्रथम, रायसन दूसरे तथा भुट्टी तीसरे पायदान पर रहा है। मार्च पास में सीसे स्कूल रायसन अव्वल रहा है। खेल प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि खंड स्तरीय खेल स्पर्धा में विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे। यह स्पर्धा सीसे स्कूल गड़सा में 14 से 18 अगस्त तक खेली जाएगी।
