
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेटा के तहत मास्टर इन मैथमेटिक्स प्रोग्राम में दाखिले आठ जुलाई से शुरू होंगे। प्रबंधन ने चयनित छात्रों की सूची जारी कर दी है। जामिया की प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, मास्टर इन मैथमेटिक्स प्रोग्राम में दाखिला आठ से दस जुलाई के बीच चलेगा। डीयू के यूनिवर्सिटी स्टेडियम में चयनित छात्रों को सुबह दस से दोपहर एक बजे के बीच आना होगा। छात्रों को रजिस्ट्रार के नाम पर छह हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट के साथ अन्य दस्तावेज लाने होंगे।
