
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत ट्रैक्टर चालक ने मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिक्रम सिंह पुत्र मंगत राम निवासी जजर, बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सरवण कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी कुठेड़ा का ट्रैक्टर चलाता है। 23 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह आराम कर रहा था तो सरवण सिंह आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
