मारूति खाई में गिरी, दो मरे

राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन नेरीपुल मार्ग में टैला के समीप एक मारुति ईको कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चौपाल निवासी पूर्णचंद, राजेन्द्र शर्मा, यशपाल व राकेश मारुति ईको कार नंबर एच पी 09 सी 0206 में परवाणू से अपने घर की ओर जा रहे थे।
शनिवार प्रात: जब उनकी कार टैला के समीप पहुंची तो वाहन चला रहा पूर्णचंद वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब सौ डेढ़ से फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण इसमें सवार चालक पूर्णचंद (22) तथा राजेन्द्र शर्मा (23) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि राकेश और यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रात: जब इन्हें देखा तो इसकी सूचना राजगढ़ थाने को दी और घायल राकेश व यशपाल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल भेज दिया।
मौके पर गए जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी जागीर सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि मृत्को पूर्णचंद व राजेन्द्र शर्मा का पोस्टमार्टम ठियोग अस्पताल में करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Related posts