मारपीट, दहेज उत्पीड़न पर मां-बेटा गिरफ्तार

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। महिला ने पति, सास पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़सर उपमंडल के गांव जरल की महिला ने पति कपिल देव और सास व्यासां देवी पर मारपीट करने तथा दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी शादी 2007 में कपिल देव गांव जरल, डाक बड़ा ग्रां के साथ हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है तथा दहेज की मांग करता था। महिला ने सास व्यासां देवी पर भी दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। सोमवार रात को भी पति और सास ने गत रात्रि मारपीट की। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच के उपरांत महिला की शिकायत पर आरोपियों पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने बताया कि पुलिस ने मारपीट, दहेज उत्पीड़न मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts