मारपीट, जान से मारने की धमकी के पांच केस दर्ज

कुल्लू। कुल्लू के अखाड़ा बाजार, सेऊगी, बंजार, मनाली और निरमंड में पांच लोगों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इस संबंध में नौ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पहले मामले में अखाड़ा में रह रहे यूपी के एक युवक ने राजू नाम के एक व्यक्ति पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, दूसरे मामले में सेऊगी निवासी खुशहाल चंद ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। तीसरे मामले में बंजार के योग राज ने डेहर सिंह पर मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं, नग्गर के गोपाल ने एक नेपाली पर रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। वहीं, निरमंड के माकटो निवासी रामकृष्ण ने भी राजू और केशव नाम के दो व्यक्तियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts