
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बढेड़ा राजपूतां में वीरवार को मारपीट की दो वारदातें हुईं। पुलिस ने दोनों वारदातों के संदर्भ में केस दर्ज कर लिए हैं। एक मामले में जहां दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी वारदात में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला से मारपीट की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार शर्मा पुत्र अमरनाथ शर्मा निवासी बढेड़ा राजपूतां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार देर शाम जमीनी विवाद के कारण रविंद्र नाथ पुत्र जयराम दास व विक्रम एवं विकास पुत्र रविंद्र नाथ निवासी बढेड़ा राजपूतां ने उनके घर में आकर उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष से विक्रम कुमार पुत्र रविंद्र नाथ शर्मा निवासी बढेड़ा राजपूतां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को जमीनी विवाद के कारण अश्विनी कुमार शर्मा पुत्र अमरनाथ शर्मा निवासी बढेड़ा राजपूतां ने मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है।
इसी गांव में हुई एक अन्य वारदात में सुदेश कुमारी पत्नी हरकेशव चंद निवासी बढेड़ा राजपूतां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार देर रात पैसों के लेन देन के कारण कुलविंद्र कौर, मधुबाला, सरवनी, बिशनदास, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, छिंदो देवी एवं गुरनाम सभी निवासी बढेड़ा राजपूतां ने उनसे मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा किया। इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी रविंद्र शर्मा ने दोनों वारदातों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
