

आखिरकार उसने जिंदगी से बेहतर दर्दनाक मौत को गले लगाना बेहतर समझा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ढांगूपीर धक्का कालोनी का है । जहां पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (42) पुत्र बंसी लाल निवासी धक्का कालोनी ढांगूपीर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी और कहीं न कहीं प्रवीण इस सबके लिए खुद को जिम्मेदार मानता था।
पूरे क्षेत्र में फैल गई सनसनी

फिलहाल मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। लेकिन, प्रारंभिक छानबीन में परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ में यही पता चला है कि मृतक प्रवीण कुमार घर के आर्थिक हालातों को लेकर काफी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया। एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरठीं में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

सुन्हाणी गांव के 40 वर्षीय राजेंद्र कुमार ने वीरवार शाम स्वयं को फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे आवाजें लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। लिहाजा, किसी तरह से परिजन भीतर गए तो राजेंद्र को कमरे की सीलिंग में लगे पंखे से झूलता हुआ पाया। राजेंद्र कुमार पेश से चालक था। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
