
बटाला (बेरी): निकटवर्ती गांव पैड़ेवाल में विधवा मां को कमरे में बंद करके 5 व्यक्तियों ने उसकी बेटी से गैंग रेप किया और नकदी व स्वर्णाभूषण चोरी कर लिए।
थाना रमदास के एस.एच.ओ. गुरबिन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की शादीशुदा है। आरोपियों की पहचान टोनी, सुख व लव के रूप में हुई है जबकि उनके2 अज्ञात साथियों की पहचान नहीं हुईहै।
