
नई दिल्ली। गोकुलपुरी के गंगा विहार में सात साल के साहिल की हत्या के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक के बेटे सचिन (19) को गिरफ्तार किया है। सचिन दिल्ली के एक कॉलेज से डिप्लोमा इंजीनियरिंग का छात्र है।
उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि साहिल और उसकी मां सना तीन साल से सचिन के मकान में रह रहे थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि छह माह से उसके सना से अवैध संबंध हैं। सना अक्सर अपने दूसरे पति से हुई तीन साल की बेटी से मिलने मुरादाबाद जाती थी, जो नाना के साथ रह रही है। सना के मुरादाबाद में एक अन्य युवक से भी संबंध बन गए थे, जो सचिन को बुरा लगता था। वह सना को मुरादाबाद जाने के लिए मना करता और बेटी को दिल्ली लाने के लिए कहता था।
सना को मुरादाबाद जाने से रोकने के लिए सचिन ने सोचा कि अगर वह साहिल को मार देगा तो वह बेटी को दिल्ली ले आएगी और मुरादाबाद नहीं जाएगी। इसके बाद शनिवार को वह मंदिर में पढ़ाई के बहाने गया और साहिल को वहां बुला लिया। पहली मंजिल पर ले जाकर उसने पहले तो साहिल का सिर दीवार में मारा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कूलर में डाल दिया
