
सोहारी (ऊना)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच ऊना इकाई ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया डीए राशि का भुगतान और पेंशन के वित्तीय लाभ भी जारी करने की मांग उठाई है। शनिवार को माता सिद्धिदात्री मंदिर प्रांगण में हुई मंच की बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान रमेश चंद ने की। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों की अनदेखी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कल्याण मंच ऊना इकाई ने सरकार से पेंशन का स्थायी प्रावधान बजट में करने की भी मांग उठाई है। रमेश चंद ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संघ मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से भी मिलेगा। प्रदेश सरकार हिमाचल परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के दावे तो कर रही है। लेकिन वित्तीय लाभों की सुविधा से कर्मचारियों को वंचित किया जा रहा है। रमेश चंद ने कहा कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो संघ आंदोलन की राह भी अपना सकता है।
इस मौके पर मोहन लाल, सतपाल शर्मा, सहदेव, महेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, किशोरी लाल, कमल किशोर, तरसेम चंद, बलदेव सिंह, तेलू राम, धर्मपाल, सोहन सिंह, जोगा सिंह, सरवण सिंह, पूर्ण चंद, जगदेव सिंह, प्रेम सिंह, राम स्वरूप, बलवीर सिंह, रूप सिंह, सुभाष चंद, अविनाश, सुखराम, गिरधारी लाल, गुरुदेव सिंह, रमेश सिंह, कुलदीप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
