
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दक्षिण दिल्ली की एक निगम पार्षद का पति बताया जा रहा है। दक्षिणी जिले के डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि महिला दिल्ली पुलिस में हवलदार है। महिला ने शनिवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि आरोपी रमेश पहलवान ने उसे शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोटला मुबारकरपुर निवासी रमेश पहलवान को गिरफ्तार कर लिया।
