
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत बणी के गांव ठाणा में महिला द्वारा जहर निगलने की सूचना मिली है। महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल में अभी महिला का उपचार चल रहा है। जहर निगलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। महिला द्वारा पुलिस को बयान नहीं देने पर मामला अभी तक विचाराधीन है।
सोमवार को बणी पंचायत के गांव ठाणा की नीलम कुमारी पत्नी दिनेश कुमार ने जहर निगलने की जानकारी मिली है। महिला को बड़सर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला ने अभी तक पुलिस को बयान नहीं दिया है। महिला की दो साल पहले शादी हुई है। मायके तहसील झंडुता में हैं। मायके वालों ने महिला के बयान के बाद भी आगामी कार्रवाई करने की बात की है।
डीएसपी एलएम शर्मा ने बताया कि महिला ने अभी तक पुलिस को बयान नहीं दिया है। वहीं मायके वालों ने महिला के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई करने की बात की है। महिला के ब्यान या मायके वालों की शिकायत के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
