महिला को मारी टक्कर

सोलन। सब्जी मंडी बाईपास पर पिकअप की चपेट में आने से महिला घायल हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सपरून राजेश बटवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि महिला सतीश खत्रा सपरून चौक से बाईपास सब्जी मंडी आटो से जा रही थी। डीएवी स्कूल के पास जब वह उतरी और आटो चालक को पैसे देने लगी तो पंजाब नंबर के एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी रमेश छाजटा ने की है।

Related posts