
सलौणी (हमीरपुर)। हमीरपुर जिला में कांग्रेस के बढ़ते वर्चस्व और बड़सर के विधायक एवं सीपीएर्स आईडी लखनलाल की लोकप्रियता से भाजपाई घबरा गए हैं। बौखलाहट में आकर कांग्रेस के खिलाफ ओछे हथकंडे अपनाने पर उतारू हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता चंदर भाटिया , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, जिला महामंत्री कमल पठानिया, कांग्रेस सेवादल संगठक योगराज कालिया, बड़सर सेवादल अध्यक्ष केवल सिंह, बड़सर युकां अध्यक्ष विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोपों को भाजपा की सोची समझी साजिश बताया है। महिला को ढाल बनाकर भाजपाई कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पूरे प्रकरण से पर्दा उठ जाएगा और जनता के सामने दूध का दूध व पानी का पानी सामने आएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेताया कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार बंद करें।
नेरी संस्थान में फ्रेशर के लिए वेलकम पार्टी
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
हमीरपुर। जैव प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विज्ञान संस्थान नेरी सलासी अशोका छात्रावास में फ्रेशर वेलकम एवं हॉस्टल कार्यक्रम उड़ान 2013 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईवीईएस संस्थान नेरी के निदेशक डा. करतार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा. शशि शर्मा एवं अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गई। इस मौके पर उड़ान थीम गीत, मेडिटेशन, एकल नृत्य, पर्यावरण स्किट, पंजाबी भंगड़ा और हिमाचली नाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त नए विद्यार्थियों ने रैंप वाक एवं एक्टिविटी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता काफी मनोरंजक रही। प्रतियोगिता के विजेताओं में मनमोहन सोनी एवं ऋषभ हेटा को सुपर हाक एवं डेयरिंग ईगल के टाइटल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डा. वीरेंद्र राणा, डा. बलवीर डोगरा एवं डा. स्नेह शर्मा रहे। क ार्यक्रम में प्रस्तुतियों में ललित धीमान, प्रियंक , अक्षय, सचिन, श्ुाभम , हितेष , विवेक, अक्षय चौहान, अग्रिम शिल्टा, प्रांशू, प्रवीण, शिवेंद्र , अक्षय , ऋषभ, हिमांशु, लाकेश, सौरभ व दीपक ने भाग लिया। बाजी मारी।
