महंगाई की मार: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चलाया रिक्शा

चंडीगढ़: पैट्रोल और डीजल की कीमत बढऩे के बाद रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा एवं जिला नंबर-3 के अध्यक्ष आशू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने हल्लोमाजरा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन विशेष रूप से मौजूद थे। प्रदर्शन में कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकत्र्ताओं ने स्कूटर रिक्शा पर रखकर, गाड़ी को धक्का लगाकर और घोड़ा गाड़ी से विरोध प्रदर्शन किया।

टंडन ने उक्त बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे आम आदमी पर और अधिक बोझ पड़ेगा, जो पहले ही असहनीय महंगाई की मार झेल रहा है। टंडन ने कहा कि वह इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ हैं और यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि डीजल के दामों की वृद्धि से अन्य वस्तुओं के मूल्यों में भी इजाफा होगा जिससे रसोई का बजट और अधिक बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह ताजा वृद्धि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में अपनाई गई गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है जो मौका मिलते ही सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर सबक सिखाएगा।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा ने इसे आम आदमी को प्रभावित करने वाला कदम बताते हुए बढ़ौतरी की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ मंहगाई, भ्रष्टाचार एवं घोटाले हुए है। आम जनता का हाल बेहाल है। जनता भ्रष्ट, निक्कमी एवं हर मोर्च पर विफल केंद्र सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।

Related posts