
टेक्सास: आपने फिल्मों में अपनी बीवियों के अदला-बदली के किस्से तो बहुत सुने होंगे। लेकिन असल जिंदगी में भी यह मामला कुछ वैसा ही। अपनी सेक्स लाइफ को मसालेदार बनाने के लिए दो दोस्तों ने बीवियों की अदला-बदली की योजना बनाई। योजना तो मजे करने की थी, लेकिन हुआ कुछ और।
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, टेक्सास के ओलमोस पार्क पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना की जानकारी दी। 29 वर्षीय सालाजार और उसका 33 वर्षीय दोस्त गुइट्रोन ने बीवियों की अदला-बदली की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार, गुइट्रोन अपनी बीवी के साथ सालाजार के घर पहुंचा। थोड़ी शराब पीने के बाद ही सालाजार, गुइट्रोन की बीवी को चूमने लगा।
हालांकि, इस महिला ने इसकी परवाह नहीं की और तय किया कि वह इस योजना का हिस्सा नहीं बनेगी, लेकिन उसी समय सालाजार की बीवी वहां पहुंच गई और वह नाराज होकर लड़ने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और सालाजार ने गुइट्रोन पर गोली चला दी।
