
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीजीआई और आईजीएमसी की तर्ज पर आर्थो विभाग में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन स्थापित की जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक अब हड्डियां टूटने पर मरीज की चीरफाड़ नहीं होगी। सी आर्म मशीन के जरिये ही हड्डियों को जोड़ा जाएगा। इससे हड्डी विशेषज्ञ को आपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार से लाखों रुपये की अप्रूबल आ चुकी है। जल्द ही अस्पताल प्रशासन सी आर्म मशीन लगाएगा। इसके अलावा बंद पड़ा एएनएम स्कूल भी जनवरी माह में खुल जाएगा। इसमें तीस छात्रों को प्रशिक्षण मिलेगा। इसकी पुष्टि सीएमओ बलदेव ठाकुर ने की है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। राज्य सरकार से धन मिलते ही यहां बेहतरीन उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। अब हड्डी टूटने पर मरीजों के आपरेशन आधुनिक तकनीक से होंगे। छात्राओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब तथा होस्टल की सुविधा भी मिलेगीष कहा कि बाह्य सराज के दलाश, निथर और अरसू अस्पताल में एक्सरे मशीनें स्थापित होंगी। इस पर तीन लाख 50 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया है। सीएमओ बलदेव ठाकुर ने बताया कि सी आर्म मशीन स्थापित करने पर 33 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बताया कि जल्द ही आर्म मशीन स्थापित कर दी जाएगी। जनवरी माह में लंबे समय से बंद पड़ा एएनएम स्कूल को भी खोला जाएगा। सब सेंटरों में रिक्त चल रहे पदों की नियुक्तियां भी जल्द होंगी।
