मराठी, कश्मीरी और लाहौली नृत्य की धूम

कुल्लू। मौहल स्थित ट्रिनिटी स्कूल में शनिवार शाम को बुद्ध पूर्णिमा पर 23वां स्थापना दिवस मनाया है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरपी सिंह मुख्यातिथि के रूप में शरीक हुए। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम के बाद केजी-ए के छात्रों ने मैया यशोदा गीत पर शानदार नृत्य किया। इसके बाद कक्षा प्रथम ए व कक्षा बी के नन्हे छात्रों ने छोटी-छोटी गैया… गीत के साथ डांस किया। कक्षा दो-ए ने मेरा नाम चुन चुन… तथा कक्षा दो-बी के छात्रों ने गोवा के पारंपरिक नृत्य की बेहतरीन झलक पेश की। कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने रमैया वास्ता बैया… पर नृत्य कर राजकूपर को श्रद्धांजलि दी। आठवीं, नवीं तथा दसवीं कक्षा के छात्रों ने सबसे बुरा है कौन… नामक हास्य नाटक का मंचन कर समाज में व्याप्त बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, कश्मीरी, मराठी तथा लाहौली नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करवाया।
कार्यक्रम में आएएस कपूर छात्रवृत्ति सीनियर वर्ग के लिए आर्यन आनंद तथा जूनियर वर्ग के लिए अमनदीप बौद्ध को दी गई। स्कूल प्रिंसिपल ने 23वें स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के लिए सबका आभार जताया है।

Related posts