
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की मनु मार्केट में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मनु मार्केट समेत मनाली शहर में अफरा-तफरा मच गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने अग्निशमन केंद्र को भी सूचित कर दिया और कुछ ही समय में दमकल का वाहन मनु मार्केट पहुंच गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में दुकान में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। जानकारी ने अनुसार शुक्रवार शाम करीब पौने दस बजे के आसपास योग राज पुत्र नोखू राम की करियाना की दुकान में आग लग गई। इसी बीच शहर में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने अग्निशमन केंद्र को फोन कर आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी मनाली दुग्ले राम ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात मनु मार्केट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में कर्मचारी वाहन सहित मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग में दो लाख रुपये क ा सामान जलकर राख हो गया तथा पांच लाख की संपत्ति को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बंद दुकान में शाट सर्कि ट के कारण आग लगी।
