
मनाली। विद्युत उपमंडल मनाली एक और दो तथा नग्गर-कटराईं में 22 अगस्त को लाइनों की रिपेयर के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि 11 केवी उच्च ताप विद्युत लाइनों की रिपेयर वीरवार सुबह दस बजे से शाम बजे तक की जाएगी। इस कारण इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर अगर मौसम खराब रहा तो यह रिपेयर कार्य अगले दिन करवाया जाएगा। बताया कि रांगड़ी, सिमसा, छियाल, कन्याल, नसोगी, बलसारी, ढुंगरी, मनाली गांव, वशिष्ठ, माल रोड, माडल टाउन, भजोगी, मिशन अस्पताल, सिविल अस्पताल, टेलीफोन केंद्र, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद मनाली, सर्किट हाउस, लॉ हट तथा साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
नग्गर के एसडीओ हरिंद्र ठाकुर ने बताया कि 33 और 11 केवी सब स्टेशन के तहत नग्गर के कराडसू से लेकर अरछंडी, लरांकेलो, नगर हिरणी, माहीली, हरिपुर, करजां, खखनाल और गोजरा तक तथा कटराईं के नंगाबाग, रायसन, डोभी, कटरांई, पतलीकूहल, हलाण दो बराण तथा 15 मील में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि हर महीने की 8 और 22 तारीख को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने उपभोक्ता से इस दौरान सहयोग का आग्रह किया है।
