मनाली में फ्री मेडिकल कैंप कल

मनाली। रोटरी क्लब मनाली और लेडी बिलिंगडन अस्पताल मनाली नौ अक्तूबर को मनाली में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाएगा। शिविर में नाक, कान और आंख के मरीजों का निशुल्क इलाज होगा। रोटरी क्लब मनाली के सदस्य अजय अबरोल ने बताया कि रोटरी क्लब मनाली और मिशन अस्पताल मनाली संयुक्त रूप से 9 अक्तूबर को शिविर लगाने जा रहा है। शिविर में नाक, कान और गले के विशेषज्ञ चिकित्सक संजीव शर्मा मरीजों का चेकअप करेंगे। कैंप में ब्लड शुगर और हड्डियों की जांच के अलावा कम सुनाई देने वाले लोगों को सुनने की मशीनें भी आवंटित की जाएंगी।

Related posts