
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल में काम कर रहा युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। परिजनों ने होटल मालिक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर होटल मालिक के खिलाफ भादंसं की धारा 364 के तहत मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां कुल्लू के प्रेमगढ़ निवासी दिलभरू ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है कि उसका बेटा रीशू मनाली में एक होटल में काम करता था, जो काफी दिन से गायब है। पुलिस में दर्ज शिकायत में लापता युवक की मां ने होटल मालिक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर माथरू राम कर रहे हैं।
