मनाली में एक साथ तीन बच्चों का जन्म

मनाली। मिशन अस्पताल मनाली में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। डाक्टर फिलिप ने बताया कि रात को मनाली के बरोड़ गांव की एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई। महिला ने साधारण प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया है। मां और बच्चे ठीक हैं।
एक साथ तीन बच्चों के पिता बने बरोड़ गांव के मोहन लाल ने बताया कि उन्हें खुशी है। बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को उच्च शिक्षा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। दादी बनी अमरा देवी और दादा तेज राम सहित नानी हीरा देवी ने बताया कि उनके घर एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने से खुशी का माहौल है।

Related posts