
मनाली। मनाली विकास मंच की बैठक 20 मई को विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी के निवास स्थान में होगी। बैठक में मंच के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। विशेष बैठक में मनाली विकास मंच के सभी वरिष्ठ नेता कमला प्रार्थी, देवेंद्र नेगी, चंद्रसेन ठाकुर, प्रेम शर्मा, नवीन तनवर, मान चंद ठाकुर, दिले राम, रूलदा राम, बुद्ध राम, अर्जुन देव भाग लेंगे। मनाली विकास मंच के प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने बताया कि मनाली विकास मंच ने कार्य को बढ़ाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा के पश्चात सभी पंचायतों में कार्य को बढ़ाने के लिए संयोजक नियुक्त किए हैं। संयोजक जल्द ही हर पंचायत में अपने स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
विकास मंच की कार्यकारिणी का ऐलान 20 मई की बैठक में होगा। उन्होंने बताया कि पंचायतों के संयोजक नियुक्त किए हैं। इसमें पलचान से देवी सिंह, बुरूआ लिखित राम, शनाग दुर्गादत्त, वशिष्ठ हरी राम, जगतसुख जगदीश कौशिक, गोजरा रोशन लाल, करजां थरवन लाल, हलाण-1 शेर सिंह, नग्गर विरेंद्र मोहन, नथान जय चंद, जाणा लाल चंद, अरछंडी चमन लाल, कराड़सू लाल चंद, गाहर कालू राम, काईस चुनी लाल, ओल्ड मनाली हरू राम, नसोगी प्रेम लाल, शलीन शिव राम, बराण अमर पुजारा, रियाड़ा हरी चंद, पनगां छपे राम, बड़ाग्रां ताराचंद, हलाण-2 अर्जुन देव, कटरांई राकेश उपाध्याय, दवाड़ा हसं राज शर्मा, पिछलीहार देवी सिंह, हुरंग बुद्ध राम, देवगढ़ किशन लाल, मंडलगढ़ हरी चंद सूद, रायसन गुरदार नेगी, बैंची धर्म चंद, शिरढ़ रोशन नेगी, व्यासर ज्ञान चंद, जिंदौड़ अमर चंद, बंदरोल हेमंत शर्मा, बवेली देवी सिंह, बाशिंग गिरधारी लाल, सारी चांद किरण शर्मा, बनोगी जय किशन, बस्तोरी महेंद्र और मनाली का कार्यभार ध्रुव अवस्थी को दिया है।
