मनाली के डोभी से युवती अगवा

कुल्लू (सरिता)मनाली के डोभी से एक युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता कर्मचंद निवासी डोभी ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी घर से गायब है। चार मार्च को उनकी बेटी कॉपी और पैन लेने बाजार गई थीं, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को कोई अगवा कर ले गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई कुशल कुमार को सौंपा गया है।

Related posts