
पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा के मनाली मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनोख राम महंत ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री अखिलेश कूपर ने बताया कि वैंची के प्रविंद्र जंबाल, दुआड़ा के रामसिंह नेगी, व्यासर के मेहरचंद और रूंगा के वीर सिंह को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रायसन के प्रदीप जंबाल, जलौरा के रमेश ठाकुर, बड़ाग्रां के वीरसिंह, छाकी के छपेराम, जोंग के कमल ठाकुर और सेउबाग के रूम सिंह ठाकुर को सचिव नियुक्त किया है।
कराड़सू के जीतराम और कटराईं के नीतिश उपाध्याय को महामंत्री बनाया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कटराईं के कालीदास संभालेंगे। बनोगी के लेसराम, शिला हलाण के हीरा चंद, ब्राण के वीर सिंह, गधेरनी के महेरचंद, नग्गर के मोहर सिंह, लरांकेलो के पनेक ठाकुर, अरछंडी के चेतराम, गाहर के कालूराम, वशिष्ठ के जीतराम, मथियाणा के भागचंद, सोलंग के टिकमराम, रूआड़ के बुद्धि सिंह, मझाच के भागचंद कारदार, बुरूआ के जीतराम, शनाग के देवीराम, चचोगा के गंगाराम, सियाल के गुप्तराम, प्रीणी के मोहर सिंह धमसू के अमीचंद, हलाण प्रथम के काकाराम, गोशाल के नाथूराम, वाशिंग के सोहनलाल, कंगती के केशव राम, राउगी के मदनलाल,कराड़सू के जयकिशन शर्मा, घुड़दौड़ के मुरलीचंद, माहिली के लाल सिंह, बनोट के धर्मचंद, कुलंग के दौलतराम, उशलीधार के जालफूराम, मनाली के पनालाल नेगी, बड़ग्रां के प्रेमलाल सागर और नशाला के पन्नालाल नेगी को बतौर सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया है।
