मधुवन में राधा कैसे न जले… पर झूमे बच्चे

ब्ंाजार (कुल्लू)। बंजार के कलाकेंद्र में ट्रिनीटी पब्लिक स्कूल ने वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकम के बंजार के एसडीएम वीरेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व इस तरह की अन्य गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ कर भाग लेना चाहिए ताकि उन्हें हर प्रकार का ज्ञान मिल सके। अध्यापक और अभिभावक संघ के प्रधान डा. विक्रम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य किरण डांग ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के नर्सरी के बच्चों ने ओ माई गॉड गणेश तुम रहना साथ हमेशा… भजन पेश कर तालियां बटोरीं। मधुवन में राधा कैसे न जले… गाने पर छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने नाटी डाल कर दर्शकों को मनोरंजन किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी गुरमीत सिंह डांग, पीटीए सलाहकार चमन लाल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, बीडीओ बंजार एलआर ठाकुर, नगर पंचायत पार्षद पदम देव शर्मा, डा. विशाल जंबाल, पूर्व प्रधान नगर पंचायत बंजार विजय ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल बंजार मन मोहन शर्मा, बंजार स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल सर्वटा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts