मतदान दिवस का काउंटडाउन शुरू

दिल्ली में मतदान दिवस का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इंडिया गेट पर डिजिटल क्लॉक लगाया गया है।

रविवार को इंडिया गेट पर मतदान के लिए जागरूक करने को आठ घंटे का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए डिजिटल क्लॉक में 4 दिसंबर आने में कितने दिन और समय बचा है, इसकी जानकारी फ्लैश की जा रही है।

इसके अलावा यहां पर पलाश सेन अपने बैंड के साथ परफारमेंस देने पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली के कई छोटे-बड़े बैंड ने अपनी धुनों से लोगों का मनोरंजन करने के साथ वोट डालने को प्रेरित किया।

बालिका वधु फेम तोरल रासपुत्रा ने भी दिल्ली पहुंचकर लोगों से वोट डालने की अपील की। पलाश सेन ने अपने गीतों पर लोगों को झुमाने के साथ कहा कि लोकतंत्र का पर्व है मतदान। सभी को वोट जरूर करना चाहिए।

चुनाव आयोग के चीफ नोडल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मकसद सभी को मतदान के लिए जागरूक करना था।

लोग ज्यादा से ज्यादा घरों से निकलें और वोट दें। हमारे साथ ही जाने-पहचाने सितारे भी लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

Related posts