
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में एक मकान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जरी पुलिस ने मामला दर्जकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला कुल्लू अग्निशमन विभाग के प्रभारी सेस राम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात पौने चार बजे एक महिला ने फोन पर सूचना दी थी। लेकिन अति दुर्गम गांव होने से इस पर काबू नहीं पाया गया। बताया जा रहा है कि मकान लकड़ी का बना था। हालांकि रात होने पर भी ग्रामीणों आग पर काबू करने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन मकान को नहीं बचाया जा सका। डीसी शरभ नेगी ने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत और कंबल तथा अन्य सामान दिया गया है। इस दुख की घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मामले की जांच एएसआई गौरव को सौंपी है।
