मटयाल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा!

बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत मटयाल में कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे का मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। इस आशय की शिकायत मिलने पर तहसीलदार को इसकी छानबीन कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
मटयाल निवासी भागीरथ का कहना है कि मटयाल में कई बीघे सरकारी भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। निर्माण कार्य करने के साथ ही उक्त भूमि पर खेतीबाड़ी भी की जा रही है। कई साल पहले उन्हाेंने अनजाने में अपनी जमीन के साथ लगती सरकारी भूमि पर निर्माण कर दिया था। गांव के ही कुछ लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने इसकी जांच की थी। कब्जा अवैध पाए जाने पर डेढ़ दशक से अधिक समय पूर्व सरकारी भूमि पर अनजाने में बना दिए गए रसोईघर व शौचालय को हाल ही में हटा दिया गया है।
भागीरथ ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान होता है। जिस तरह उनका अवैध निर्माण ढहा दिया गया है, उसी तरह इस मामले की भी जांच की जाए कि कई बीघा सरकारी भूमि पर किसने अवैध कब्जा कर रखा है। चिंहित करके उसे भी ढहाया जाए। उधर, घुमारवीं के एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि मटयाल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। तहसीलदार को इसकी छानबीन करके उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत मटयाल में कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे का मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। इस आशय की शिकायत मिलने पर तहसीलदार को इसकी छानबीन कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
मटयाल निवासी भागीरथ का कहना है कि मटयाल में कई बीघे सरकारी भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। निर्माण कार्य करने के साथ ही उक्त भूमि पर खेतीबाड़ी भी की जा रही है। कई साल पहले उन्हाेंने अनजाने में अपनी जमीन के साथ लगती सरकारी भूमि पर निर्माण कर दिया था। गांव के ही कुछ लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने इसकी जांच की थी। कब्जा अवैध पाए जाने पर डेढ़ दशक से अधिक समय पूर्व सरकारी भूमि पर अनजाने में बना दिए गए रसोईघर व शौचालय को हाल ही में हटा दिया गया है।
भागीरथ ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान होता है। जिस तरह उनका अवैध निर्माण ढहा दिया गया है, उसी तरह इस मामले की भी जांच की जाए कि कई बीघा सरकारी भूमि पर किसने अवैध कब्जा कर रखा है। चिंहित करके उसे भी ढहाया जाए। उधर, घुमारवीं के एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि मटयाल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। तहसीलदार को इसकी छानबीन करके उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Related posts