मकान दिखाने के बहाने महिला से गैंगरेप

नई दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ में बुधवार शाम एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

मकान दिखाने के दौरान दो आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया जिसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने षड्यंत्र रचने के आरोप में एक बिल्डर को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सोनीपत निवासी सरला (34, बदला नाम) परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहती है।

कुछ दिनों से परिवार मकान खरीदने का प्रयास कर रहा था।

सरला के एक जानकार ने सात-आठ दिन पूर्व कालकाजी के बिल्डर राजेंद्र के पास मकान दिखाने के लिए भेजा था।

राजेंद्र ने महिला को वसंत कुंज इलाके के किशनगढ़ गांव में फ्लैट दिलाने की बात कही। सरला का आरोप है कि बुधवार को राजेंद्र ने फोन करके फ्लैट देखने आने के लिए कहा।

वह अकेली ही राजेंद्र के पास पहुंच गई। कालका जी में उसे भोलू और सन्नी मिले।

दोनों उसे किशनगढ़ फ्लैट दिखाने के लिए ले गए। यहां दोनों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे गैंगरेप किया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने शाम को पति इसकी जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Related posts