मकान और गौशाला आग की भेंट चढ़े

धनेटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर के बढेड़ा गांव में एक रिहायशी मकान और गौशाला आग से राख हो गए हैं। आग से करीब एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है। कीमती सामान भी राख हो गया है। राजेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी बढेड़ा अपनी पत्नी तृप्ता देवी के साथ मंगलवार सुबह खेत जोतने चला गया। इसके बाद उसके घर में अचानक आग लग गई और साथ लगती गौशाला भी आग की चपेट में आ गई। खेत से वापस आने पर तृप्ता देवी को इसका पता चला। ग्रामीणों में राजकुमार, बिहारी लाल, ध्यान चंद, प्रीतम चंद, सतपाल, पवन, सुनील कुमार, रवि कुमार, पुष्पा देवी, कमल, प्रीतो देवी सहित पंचायत प्रधान जगदीश चंद, उपप्रधान प्रीतम चंद ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान की जाए। बताया कि राजेश आईआरडीपी परिवार से संबंध रखता है।

Related posts