
ऊना। बीहडू चौक पर मंदली पंचायत प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में आरोपी ने तैश में आकर प्रधान के सिर पर कांच का गिलास फोड़ डाला। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। प्रधान को घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान महेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात वह बीहडू बाजार में अपने काम से गए हुए थे। बाजरा में ढाबा चलाने वाले सागर चंद नामक शख्स ने बिना किसी कारण के प्रधान से बहसबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी सागर ने प्रधान के सिर पर कांच के गिलास से प्रहार कर दिया। जिसमें उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई हैं। सिर में भी जख्म बने हैं। जिसके तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। प्रधान महेंद्र का इलाज चल रहा है। बंगाणा के थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 341, 323, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ को भी अभियान तेज कर दिया गया है।
