मंडी हादसा: ISRO और NASA खोजेगी लापता छात्र!

मंडी हादसा: ISRO और NASA खोजेगी लापता छात्र!

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी हादसे के बाद हैदराबाद के 17 छात्र अभी तक लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार ISRO और NASA जैसी अंतरिक्ष एजैंसियों से सहायता लेने पर विचार कर रही है।

बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए शनिवार शाम मौके पर पहुंचे आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिन्ना राजप्पा ने कहा, ‘हम ISRO  और NASA जैसी एजेंसियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं और सभी लापता छात्रों को खोजने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।’

हिमाचल प्रदेश रवाना होने से पहले आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में उन्होंने कहा, ”हिमाचल प्रदेश की ब्यास नदी में लापता 17 छात्रों को खोजने के लिए कल से सीमा सुरक्षा बल की बड़ी टुकड़ी और जल में तस्वीरें लेने वाले आधुनिक कैमरों को काम पर लगाया जाएगा।”

Related posts