मंडी हादसाः पंडोह डैम से 21वां शव बरामद

ब्यूरो
मंगलवार, 1 जुलाई 2014
अमर उजाला, मंडी
Updated @ 4:00 PM IST
mandi accident: one more dead body recovered from pandoh dam

मंडी के पास ब्यास नदी में बहे एक और इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान विश्वराज संदीप के तौर पर हुई है।

अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने कुल 21 शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को तलाशी अभियान में जुटी टीम के सदस्यों को यह शव पंडोह डैम में तैरता हुआ मिला।

इसके बाद इसे बाहर निकाला गया जहां इसकी शिनाख्त की गई। मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दस दिन में जो भी शव बरामद किए गए हैं वे सभी पंडोह डैम से मिले हैं।

अब तक कुल 21 शव बरामद हुए हैं जबकि बाकी चार की तलाश जारी है। इनमें तीन छात्र लापता हैं जबकि एक टुअर गाइड शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी रहेगा।

गौरतलब है कि ये सभी छात्र हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे और स्टडी टुअर पर हिमाचल आए थे। आठ जून को अचानक ब्यास नदी में तेज बहाव में ये सभी बह गए थे।

 

Related posts