
देश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने होंगे। इसके लिए ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को उदाहरण प्रस्तुत करने पड़ेंगे। उनके संदेश का सभी क्षेत्रों में असर होगा।
भ्रष्टाचार राजनीति में नहीं है बल्कि सभी क्षेत्रों को उसे अपनी गिरफ्त में ले रखा है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पद के पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन के 10 दिन 10 वादे के अभियान के 10वें दिन भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा किया।
इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अटल सरकार में कभी भी भ्रष्टाचार के आरोपियों को नहीं बख्शा।
इतना ही नहीं, कैश फॉर वोट मामले का भाजपा के तीन सांसदों ने भंडाफोड़ करके भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में कदम उठाया, लेकिन सरकार ने ऐसे सांसदों को जेल में डाल दिया।
वहीं यूपीए सरकार में एक बाद एक घोटाले उजागर हो रहे हैं।
इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है जिसकी रोकथाम पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से की जा सकती है।
जिस प्रकार आपकी आमदनी पर टीडीएस काटा जाता है उसी प्रकार हम भ्रष्टाचार के स्रोत पर ही प्रीवेंट करप्शन एट सोर्स (पीसीएस) शुरू करेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार देश की सबसे पहली वास्तविक ऑनलाइन सरकार होगी।
