भौंखर में आग से पशुशाला राख

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली भौंखर पंचायत में एक पशुशाला जलकर राख हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही क्षणों में स्लेटपोस गौशाला के तीन कमरे राख हो गए। गौशाला के मालिक किशोर चंद ने बताया कि अचानक लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। पशुशाला में 30 गड्डी घास, 50 खारा भूसा और इमारती लकड़ी रखी हुई थी लेकिन चंद मिनटों में सब स्वाह हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग को काबू करने की कोशिश की लेकिन आग के कहर से कुछ नहीं बच पाया। हादसे में करीब अढ़ाई लाख का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान अनीता देवी, वार्ड सदस्य ब्यासा देवी, बंशी राम, मक्तयार सिंह, रमेश चंद, सुलोचना देवी, पवन कुमार, प्रेम चंद, बसंत सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को काबू करने की कोशिश की। जब तक आग पर काबू पाया जाता सब राख हो चुका था। आग के कहर से तीन कमरे और उसमें रखा सामान स्वाह हो गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं हल्का पटवारी ने भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पटवारी ज्ञान चंद ने बताया कि मौके का दौरा कर नुकसान का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Related posts