भोरंज में ऑन रोड हुई 108 एंबुलेंस

भोरंज (हमीरपुर)। सीएचसी भोरंज में जैक के सहारे खड़ी 108 एंबुलेंस छह दिन बाद ऑन रोड हो गई। इससे रोगियों को आपातकालीन सेवा मिलना शुरू हो गई है।
108 एंबुलेंस के टायरों की खस्ताहालत के चलते वाहन को अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया गया था। एंबुलेंस अस्पताल परिसर में जैक के सहारे खड़ी थी। टायरों की सप्लाई न पहुंचने से लोगों को आपातकाल में सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही थी। समस्या को अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके चलते संबंधित विभाग हरकत में आया। आनन फानन में विभाग द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए टायरों की सप्लाई पहुंचाई गई और एंबुलेंस को आन रोड किया गया।
उधर, 108 एंबुलेंस के जिला मैनेजर गौरव मेहता का कहना है कि टायरों की सप्लाई देरी से होने से समस्या हुई है। उन्होंने बताया कि टायरों की सप्लाई पहुंच गई है और एंबुलेंस को ऑन रोड कर दिया गया है। एंबुलेंस आपालकाल में रोगियों को सुविधा मुहैया करवा दी गई है।

Related posts