
अंब/बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में मारपीट के दो वारदातें हुई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र प्रशोत्तम दास निवासी भैरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीते दिनों रात को भैरा निवासी ओंकार चंद नामक एक व्यक्ति ने उसे अपने घर बुलाया और वहां पर जमीनी विवाद के कारण तीन लोगों ने इसके साथ मारपीट की। इसमें उसे चोटें आई हैं। उधर, बंगाणा उपमंडल के पंजौड़ा में एक व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट की गई। कश्मीर सिंह पुत्र बतन सिंह निवासी पंजौड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात करीब नौ बजे बडूही निवासी सोनू ने उसका रास्ता रोक कर उससे गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसे चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
