भुंतर में होगा सीएम वीरभद्र का स्वागत

कुल्लू। ब्लाक कांग्रेस कुल्लू की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर रूपरेखा तय की गई। मंगलवार को ढालपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। कहा कि आठ फरवरी को वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुल्लू आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भुंतर में एकत्रित होकर भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों की थाप पर भुंतर में स्वागत किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस प्रदेश डेलीगेट सुंदर सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य मेघ सिंह ठाकुर, अनिल सूद, महासचिव उष्मज शर्मा, राजेश सेठ, मुनीश शर्मा, गिरीधर नैयर, बबलू महंत, अतुल गुप्ता, राजेश शानू, दविंद्र ठाकुर, दौलत सिंह ठाकुर, श्याम, लीलाधर, वीरेंद्र सिंह, जोगिंद्र, रितेश काईस्था, गोपाल, शेर सिंह ठाकुर, बिजू, चमन शर्मा, जसपाल, ओम प्रकाश शर्मा, हीरा लाल, रामकृष्ण, अजीत शर्मा, चांद किशोर, प्रकाश चंद शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, केहर सिंह और लोत राम ठाकुर मौजूद रहे।

Related posts