भारी बारिश के कारण घरों की छतें गिरीं

गुरदासपुर (विनोद): हलका दीनानगर के अंतर्गत गांव नवां टांडा हरिजन बस्ती में भारी बारिश के कारण मकानों की छतें गिर गईं। पीड़ित परिवार के सदस्य बोध राज पुत्र लाल चंद ने बताया कि बारिश के कारण उनके कमरे की छत अचानक गिर गई जिससे चाहे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ परंतु सारा सामान छत के नीचे आने से बर्बाद हो गया।

इसी तरह इसी बस्ती के प्रीतम सिंह पुत्र जनक राज ने बताया कि उनके कमरे की छत बारिश की चपेट में आने से अचानक गिर गई। इन पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें आॢथक सहायता दी जाए ताकि वे पुन: छत को रहने के योग्य बना सकें।

धारीवाल (खोसला): गत रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से गांव डडवां निवासी एक गरीब परिवार के मकान के कमरे की छत गिर गई। पीड़ित प्रेम चंद पुत्र सालिग्राम निवासी गांव डडवां ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है और गत रात्रि बारिश से उसका कमरा जिसमें परिवार रहता था, की गार्डर आदि वाली छत गिर गई।

उसने बताया कि कमरे की दयनीय स्थिति के चलते उसने नया मकान बनाने के लिए बी.पी.एल. कार्ड होल्डर के तौर पर सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए फाइल तैयार करके ब्लाक विकास कार्यालय में काफी समय पूर्व दी थी परंतु आज तक सरकारी तौर पर उसे कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।

नम्बरदार निशान सिंह, करनैल सिंह, डा. सतपाल, अल्बर्ट गिल, गुरमुख सिंह, बलविन्द्र सिंह, मनजीत सिंह आदि नेताओं ने जिलाधीश गुरदासपुर से मांग की कि पीड़ित प्रेम चंद के हुए नुक्सान को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता की जाए।

Related posts