
जेरुसलेम:इजरायल ने पाकिस्तान को किसी भी तरह के सैन्य हथियार बेचने से साफ इंकार किया है। साथ ही इजरायल ने कहा कि वह भारत के साथ अपने बढि़या और सामरिक रिश्तों की बुनियाद पर कोई समझौता नहीं करेगा।
इजरायल के रक्षा मंत्री ने पत्रकारों से हुई अपनी बातचीत में कहा कि इजरायल यह स्पष्ट रूप से इंकार करता है कि उसने किसी भी तरह से पाकिस्तान को सैन्य हथियार उपलब्ध नहीं करवाए हैं। साथ ही वह भारत की सुरक्षा को कसौटी पर रखकर कुछ नहीं करेगा।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व जारी रिपोर्टों ने यह पुष्टि की थी कि इजरायल ने पाक व कई अरब देशों को सैन्य हथियार व लड़ाकू विमान निर्यात किए हैं।
इजरायल के मंत्रालय ने कहा कि भारत विश्व का एक मजबूत जनतांत्रिक देश है । साथ ही वह भी भारत की तरह आतंकवाद से वैश्विक स्तर पर लड़ रहा है। इसलिए वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दोनों देशों के बीच स्थापित मैत्रीपूर्ण संबंधों पर कोई भी आंच आए।
ब्रिटेन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि इजरायल पाक व अन्य देशों को सैन्य हथियार निर्यात कर रहा है। इसी के चलते इजरायल के अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत कर अपना पक्ष करते हुए कहा कि वे जल्द ही पता लगाएंगे कि संबंधित अफवाह के लिए कौन जिम्मेवार है।
रूस के बाद इजरायल दूसरा ऐसा देश है जो भारत को सबसे ज्यादा हथियार उपलब्ध करवाता है।
