भारतीय वंशज हैं ब्रिटेन के प्रिंस विलियम

भारतीय वंशज हैं ब्रिटेन के प्रिंस विलियम

लंदन: आज एक चौंकना वाला तथ्य सामने आया है। भारत में कई सालों तक हुकूमत करने वाले अंग्रेजों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका कोई राजा भारतीयों का अंशज होगा। आज इंग्लैंड के राजवंश के साथ भारतीयों का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले ब्रिटेन के राजवंश में अब तक किसी के भी पूर्वज भारतीय नहीं हुए। हाल ही में ड्यूक ऑफ कैंब्रिज, प्रिंस विलियम के डीएनए टेस्ट ने यह साबित किया है कि वे भारतीय वंशज हैं।

उनकी मां प्रिंसेस डायना भारतीयों की कोख का ही बीज थीं, जोकि भारतीय थे। प्रिंस विलियम की मां डायना की वंशज आधे भारतीय मूल की औरत थीं। जब प्रिंस विलियम की लार को लेबोरेटरी में टेस्ट किया गया तोलोगों में यह बात आग की तरह फैल गई कि ब्रिटेन के राजवंश की सेकेंड लाइन भारत से आनलाइन हो गई है। अब इस खुलासे के बाद 30 साल के प्रिंस विलियम का भारतीय दौरा संभव है। अगर ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन जुलाई में अपनी पहली संतान के जन्म लेने के बाद भारत घूमने आए तो वह अपने परिजनों के बाद ऐसा करेंगे।

मुमताज भी बनी थी डायना: 1992 में प्रिंस डायना की भारत में ली गई एक तस्वीर बहुत प्रसिद्ध है। इसमें वह मुमताज बनकर ताजमहल के सामने बैठी हैं। हालांकि उनके पति तस्वीर में नहीं हैं। इसके बाद प्रिंस विलियम के भारत से संबंध होने के बाद बकिंघम पैलेस इस बात से कन्नी काट सकता है। ऐसा तब किया जाएगा ताकि ब्रिटिश राजतंत्र की लोकप्रियता धूमिल न हो पाए। प्रिंस विलियम का भारत से अनुवाशिंक संबंध उनकी ग्रेट-ग्रेट-ग्रेट-ग्रेट-ग्रेट ग्रांडमदर एलिजा केवार्क से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

माइटोकांड्रिया डीएनए ने किया खुलासा: इससे पहले एलिजा केवार्क को आर्मेनियन मूलक माना जाता था, लेकिन डीएनए टेस्ट के इस खुलासे से पता चला है कि वह आधी भारतीय मूल की थीं और उनका निवास पश्चिमी भारत में था। इस संबंध का खुलासा स्कॉटिश वैज्ञानिकों ने किया है। एलिजा के पूर्वजों में एक दुर्लभ किस्म का माइटोकांड्रिया डीएनए था। यह डीएनए सिर्फ मां से ही बच्चे में आता है। इस डीएनए के अंश केवल भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों में ही पाए जाते हैं। यह डीएनए 14 और लोगों में पाया गया है जिसमें से एक नेपाली मूल का और 13 भारतीय मूल के थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में हुआ टेस्ट: यह डीएनए प्रिंस विलियम में ही नहीं आया बल्कि उनके भाई हैरी विलियम में भी मौजूद है। यह खोजक वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रिंस विलियम के इस अनुवांशिक रिश्ते को झुठलाना बहुत मुश्किल है। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के जेनेटिक एक्सपर्ट जिम विल्सन ने टेस्ट कर यह खुलासा किया था। इस टेस्ट में ब्रिटिश डीएनए नाम के एक संगठन ने उनका सहयोग किया था। उनका दावा था कि यह डीएनए प्रिंस विलियम के बच्चों के शरीर में नहीं जाएगा क्योंकि यह डीएनए सिर्फ मां से ही बच्चों को मिलता है।

प्रिंस डायना की मौसी मैरी रोच हुई खुश: प्रिंस विलियम ने किस संबंध में अपनी लार जांच के लिए उपलब्ध कराई थी। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। प्रिंस डायना की मौसी मैरी रोच को जब पता चला की उनके वंशज आधे भारतीय थे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Related posts